अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)

हाल ही में, भारत ईरान की आलोचना करने वाले एक संकल्प से अलग रहा। इस संकल्प में ईरान द्वारा उसके परमाणु कार्यक्रम, और अन्य प्रक्रियाओं के निरीक्षण के लिए IAEA के अनुरोधों की उपेक्षा किये जाने के कारण निंदा की गयी है।

IAEA का मुख्यालयः वियना, ऑस्ट्रिया में है। इसे वर्ष 1957 में स्थापित किया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशेष एजेंसी है।

इसकी उत्पत्ति की शुरुआत वर्ष 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में आइजनहावर के “एटम्स फॉर पीस” संबोधन से हुई थी।

यह परमाणु क्षेत्र में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के लिए एक अंतरसरकारी मंच है।यह परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण उपयोग के लिए कार्य करता है।

साथ ही, यह अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा तथा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में भी योगदान करता है। IAEA को वर्ष 2005 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था।

स्रोत –द हिन्दू

Download Our App

MORE CURRENT AFFAIRS

Leave a Comment