विश्व क्षय रोग दिवस 2022

विश्व क्षय रोग दिवस 2022 (World Tuberculosis Day) 

हाल ही में 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर “इंडिया टी.बी. रिपोर्ट 2022” जारी की गयी। इस रिपोर्ट का शीर्षक है- “कमिंग टुगेदर टू एंड टी.बी. अलटुगेदर” (टी.बी. को पूर्णतया समाप्त करने के लिए साथ आना)।

इस अवसर पर राष्ट्रीय टी.बी. प्रसार सर्वेक्षण रिपोर्ट (National TB Prevalence Survey) भी जारी की गयी।

इंडिया टी.बी. रिपोर्ट 2022 के मुख्य निष्कर्षों पर एक नज़रः

  • वर्ष 2021 में टी.बी. रोगियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 19% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • क्षय रोग के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (NSP 2017- 25) का विज़न, राज्य और जिला स्तर तक पहुँच गया है। कुल 18 राज्यों ने वर्ष 2025 तक क्षय रोग के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
  • भारत में, चाइल्डहुड ट्यूबरक्लोसिस (बच्चों में टी.बी.) एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इसका वैश्विक स्तर पर ट्यूबरक्लोसिस के बोझ में लगभग 31% का योगदान है।
  • भारत में वर्ष 2019 से वर्ष 2020 के बीच टी.बी. के सभी रूपों के कारण होने वाली मृत्यु दर में 11% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

राष्ट्रीय टी.बी. प्रसार सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्षों पर एक नजर:

  • इस सर्वेक्षण के अनुसार, सिम्प्टमैटिक यानी टी.बी. के शुरूआती लक्षण वाली अधिकांश आबादी (643) ने स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश ही नहीं की।
  • भारत में सभी आयु के लोगों में टी.बी. के सभी रूपों का प्रसार वर्ष 2021 के लिए प्रत्येक एक लाख जनसंख्या पर 312 था।
  • इस अवसर पर सरकार ने “डेयर टू इरेड टी.बी.” नामक एक कार्यक्रम भी शुरू किया।
  • इसके तहत भारतीय आंकड़ों की सहायता से और संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग के आधार पर टी.बी. की निगरानी के लिए एक “जीनोम सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम” का गठन किया जायेगा।

क्षय रोग/तपेदिक/ट्यूबरक्लोसिस (TB) के बारे में

  • टी.बी., माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक जीवाणु के कारण होता है। यह जीवाणु प्रायः संक्रमित व्यक्ति के फेफड़ों को सबसे अधिक प्रभावित करता है।
  • यह एक संक्रामक रोग है, जो वायु के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रसारित होता है।

टी.बी. को समाप्त करने के लिए भारत का विजनः

इसके तहत वर्ष 2025 तक भारत से टी.बी. को पूरी तरह से समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित वर्ष 2030 के वैश्विक लक्ष्य से पांच वर्ष पहले की प्रतिबद्धता है।

टी.बी. उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमः

  • क्षय रोग के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना 2017-2025 की घोषणा की गयी है।
  • केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Elimination Program: NTEP) चलाया जा रहा है।
    “टी.बी. हारेगा देश जीतेगा” नामक एक अभियान चलाया जा रहा है।

स्रोत हिन्दू

Download Our App

MORE CURRENT AFFAIRS

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course