वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022 रिपोर्ट जारी
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) ने वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022 रिपोर्ट जारी की है ।
यह रिपोर्ट वैश्विक जनसंख्या में हई कमी या वृद्धि पर डेटा और विश्लेषण प्रदान करती है। साथ ही, विश्व के सभी देशों व क्षेत्रों के संदर्भ में जनसंख्या विकास पर एक रूपरेखा भी उपलब्ध करवाती है।
रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष
- इस वर्ष विश्व की जनसंख्या 8 अरब हो जाएगी।
- वर्ष 1950 के बाद से जनसंख्या सबसे धीमी दर से बढ़ रही है।
- वर्ष 2020 में विश्व की जनसंख्या वृद्धि दर 1% से भी कम रही है।
- विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या ऐसे देश या क्षेत्र में रहती है, जहां महिलाओं की आजीवन प्रजनन क्षमता प्रति महिला 1 जन्म से कम है।
- वर्ष 2019-21 में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (NFHS-5) के अनसार भारत की कल प्रजनन दर 0 है।
- वर्ष 2050 तक वैश्विक जनसंख्या में आधी से अधिक वृद्धि आठ देशों में देखी जाएगी। ये देश हैं- लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया,पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया।
- वैश्विक जनसंख्या में 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों की हिस्सेदारी वर्ष 2022 में 10% रहेगी। यह वर्ष 2050 में बढ़कर 16% हो जाएगी।
कोविङ-19 महामारी का प्रभावः जन्म के समय वैश्विक जीवन प्रत्याशा वर्ष 2021 में कम हो कर 71 वर्ष हो गई। वर्ष 2019 में यह 72.9 वर्ष थी।
रिपोर्ट में भारत से जुड़े निष्कर्ष
- वर्ष 2023 में भारत, चीन को पीछे छोड़कर विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जायेगा। वर्ष 2100 तक भारत सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बना रहेगा।
- 1 जुलाई, 2022 तक भारत की जनसंख्या 4 अरब थी।
- वर्ष 2022 में वैश्विक जनसंख्या में भारत की हिस्सेदारी में मामूली कमी दर्ज की गई है।
UNDESA के बारे में
- यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर आधारित है। इसे सतत विकास के लिए परिवर्तनकारी 2030 एजेंडा से मार्गदर्शन प्राप्त होता है। यह संयुक्त राष्ट्र के विकास स्तंभ को बनाए रखता है।
- यह दुनिया भर के देशों को उनके आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है। इसके लिए वह सरकारों और हितधारकों के साथ मिलकर कार्य करता है।
यह अन्य रिपोर्ट भी प्रकाशित करता है: वर्ल्ड यूथ रिपोर्ट, वर्ल्ड सोशल रिपोर्ट, वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट आदि।
स्रोत –द हिन्दू