संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने वल्र्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने वल्र्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने वल्र्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (WHR), 2022 जारी की  है ।World Happiness Report 2022, India Ranks 136th

इस वर्ष रिपोर्ट की 10वीं वर्षगांठ है। इसमें प्रत्येक राष्ट्र में जी.डी.पी., सामाजिक सहयोग, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और भ्रष्टाचार के स्तर जैसे कारकों को ध्यान में रखते  हुए खुशी (यानी हैप्पीनेस) के स्तर का मूल्यांकन किया जाता है।

इस रिपोर्ट का लक्ष्य कल्याण (well-being) के प्रमुख निर्धारकों (determinants) की पहचान करना है।

वर्ष 2022 की रिपोर्ट में भारत, 136वें स्थान पर है। फिनलैंड, लगातार 5वें वर्ष सूची में सबसे ऊपर है। इसे दुनिया के सबसे खुशहाल देश के तौर पर चुना गया है।

WHR, 2022 की रैंकिंग में वर्ष 2019 से वर्ष 2021 तक के गैलप वर्ल्ड पोल सर्वेक्षणों के डेटा का उपयोग किया गया है।

इस सूचकांक में नीचे के पांच स्थानों पर निम्नलिखित संघर्षग्रस्त देश शामिल हैं- अफगानिस्तान, लेबनान, जिम्बाब्वे, रवांडा और बोत्सवाना।

भूटान, इस साल के वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में सूचीबद्ध नहीं था।

 इस साल के वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत को उन देशों की सूची में रखा गया है, जहाँ पिछले 10 वर्षों में, जीवन मूल्यांकन (life evaluations) के मामले में 0 से 10 के पैमाने पर एक अंक से अधिक की गिरावट देखी गयी है।

World Happiness Report 2022, India Ranks 136th 2

इस रिपोर्ट की आलोचनाः

इस रिपोर्ट को तैयार करते समय आबादी के केवल एक छोटे से हिस्से को शामिल किया जाता है। ऐसे में साधारण नतीजों के आधार पर एक देश की खुशहाली का मापन करने के चलते इसकी आलोचना की जाती है।

सतत विकास समाधान नेटवर्क (Sustainable Development Solutions Network: SDSN) के बारे में

  • इसे वर्ष 2012 में स्थापित किया गया था। यह सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और पेरिस जलवायु समझौते के कार्यान्वयन के लिए वैश्विक वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञता जुटाता है।
  • साथ ही, यह सतत विकास के लिए व्यावहारिक समाधान को बढ़ावा देने हेतु प्रयासरत है।

स्रोत हिन्दू

Download Our App

MORE CURRENT AFFAIRS

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course