विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की पहली महिला महासचिव नियुक्त

Share with Your Friends

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की पहली महिला महासचिव नियुक्त

हाल ही में अर्जेंटीना की सेलेस्टे साउलो (Celeste Saulo) को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की पहली महिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

साउलो ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र जलवायु और मौसम एजेंसी की कांग्रेस में भारी मतों से जीत हासिल की। साउलो ने 2014 से अर्जेंटीना की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा के निदेशक के रूप में कार्य किया है।

विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस के प्रमुख का चुनाव हर चार साल में होता है। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय मौसम संबंधी कार्यों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह वायुमंडल, भूमि और समुद्र के प्रमुख मापदंडों को मापने के लिए उपग्रहों और हजारों मौसम केंद्रों पर निर्भर करता है।

ग्लोबल ग्रीनहाउस गैस वॉच

गौरतलब है कि हाल में विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस ने “ग्लोबल ग्रीनहाउस गैस वॉच (Global Greenhouse Gas Watch: GGGW)” नामक एक नई ग्रीनहाउस गैस (GHG) निगरानी पहल को मंजूरी दी थी।

विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) का एक निकाय है। GGGW ऐसी हीट ट्रैपिंग गैसों को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई का समर्थन करता है, जो ईंधन के तापमान में वृद्धि कर रहे हैं।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्लूएमओ) 193 सदस्य देशों और क्षेत्रों की सदस्यता वाला एक अंतर सरकारी संगठन है।

इसकी उत्पत्ति अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) से हुई है, जिसकी स्थापना 1873 वियना अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान कांग्रेस में हुई थीं।

23 मार्च 1950 को WMO कन्वेंशन के अनुसमर्थन द्वारा स्थापित, WMO एक साल बाद मौसम विज्ञान (मौसम और जलवायु), परिचालन जल विज्ञान और संबंधित भू-भौतिकीय विज्ञान के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी बन गई।

इसका मुख्यालय जिनेवा में है। इसका सर्वोच्च निकाय विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस है।

स्रोत – डब्लू.एम.ओ.

Download Our App

More Current Affairs

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

UPSC IAS Best Online Classes & Course At Very Affordable price

Register now

Youth Destination Icon