उन्नत भारत अभियान (UNNAT BHARAT ABHIYAN)
हाल ही में उन्नत भारत अभियान (UBA) 2.0 के चार वर्ष पूर्ण हो गए हैं।
उन्नत भारत अभियान शिक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर और सतत ग्राम क्लस्टर्स के स्वदेशी विकास में देश के उच्चतर शिक्षा संस्थानों (HEI) को सम्मिलित करना है।
हस्तक्षेप के प्रमुख क्षेत्र मानव विकास और भौतिक (आर्थिक) विकास हैं।
उन्नत भारत अभियान 1.0 एक प्रकार से इन्विटेशन मोड था। इसमें भाग लेने वाले संस्थानों को उन्नत भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया था। जबकि उन्नत भारत अभियान 2.0 चैलेंज मोड है, जहां सभी HEIs के लिए कम से कम 5 गांवों को स्वेच्छा से गोद लेना आवश्यक है।
आई.आई.टी. दिल्ली, उन्नत भारत अभियान का राष्ट्रीय समन्वयक संस्थान है।
स्रोत –द हिन्दू
Was this article helpful?
YesNo