ट्रांसनिस्ट्रिया (Transnistria)
हाल ही में, ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र में विस्फोटों की एक श्रृंखला की रिपोर्ट आने के पश्चात इसके ऊपर ‘रूस-यूक्रेन युद्ध’ में घसीटे जाने का खतरा मंडराने लगा है।
विदित हो कि ट्रांसनिस्ट्रिया, पश्चिम में मोल्दोवा और पूर्व में यूक्रेन के बीच स्थित, पूर्वी यूरोप के एक देश ‘मोल्दोवा’ से अलग हो चुका एक छोटा सा क्षेत्र है।
अक्सर “सोवियत संघ के अवशेष” के रूप में वर्णित किए जाने वाले ‘ट्रांसनिस्ट्रिया’ ने सोवियत संघ के टूटने के तुरंत बाद ‘मोल्दोवा’ की भांति अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी थी।
‘ट्रांसनिस्ट्रिया’ को रूस द्वारा भी स्वतंत्र देश की मान्यता नहीं दी गयी, और इसकी अर्थव्यवस्था सब्सिडी और मुफ्त गैस के लिए रूस पर निर्भर है।
अधिकांश ‘ट्रांसनिस्ट्रिया-वासियों’ के पास रूस और ट्रांसनिस्ट्रिया की दोहरी नागरिकता, अथवा मोल्दोवा, ट्रांसनिस्ट्रिया और रूस की ‘तिहरी नागरिकता’ है।
स्रोत –द हिन्दू