भारत में जन्म के समय लिंगानुपात
नागरिक पंजीकरण प्रणाली रिपोर्ट, 2020 की वार्षिक सांख्यिकी’ रिपोर्ट के अनुसार: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 2020 में देश में जन्म के समय सबसे अधिक लिंगानुपात (1104) दर्ज किया है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा और केरल का स्थान है।
जन्म के समय सबसे कम लिंगानुपात मणिपुर (880), उसके बाद दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (898), गुजरात (909), हरियाणा (916) और मध्य प्रदेश (921) में दर्ज किया गया।
2019 में, जन्म के समय सबसे अधिक लिंगानुपात अरुणाचल प्रदेश (1024) में दर्ज किया गया था, इसके बाद नागालैंड (1001) का स्थान रहा।
जन्म के समय लिंगानुपात ‘प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं’ की संख्या होता है।
स्रोत –द हिन्दू