सीवीड (Seaweed)
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय सीवीड (Seaweed) क्षेत्र के प्रगतिशील विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
सीवीड (Seaweed)
- यह समुद्री पादप और शैवाल की अनगिनत प्रजातियों के लिए एक साझा नाम है। ये समुद्र के साथ-साथ नदियों, झीलों और अन्य जलीय निकायों में भी उगते हैं।
- मछुआरों के सशक्तीकरण के लिए प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भी सीवीड फार्मिंग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
- सीवीड, समुद्री घास (seagrass) से अलग होते हैं, क्योंकि सीवीड गैर-संवहनी (नॉन-वैस्कुलर) व मैक्रोएल्गा जैसे पादप की तरह होते हैं। इनमें वास्तविक जड़, तना और पत्तियां नहीं होती हैं।
- समुद्री घास संवहनी पादप (vascular plant) जैसे होते हैं, जिसमें वास्तविक जड़, तना और पत्तियां होती हैं।
स्रोत –द हिन्दू