क्वाड (QUAD)
हाल ही में क्वाड की चौथी मंत्रिस्तरीय बैठक मेलबर्न में आयोजित की गई है।
क्वाड (QUAD)में रेखांकित किए गए प्रमुख बिंदु:
- वर्ष 2022 के अंत तक हिंद-प्रशांत देशों को भारत में निर्मित कोविड-टीकों की एक अरब से अधिक डोज़ (खुराक) की आपूर्ति में तेजी लाई जाएगी। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर टीकों की 3 अरब खुराकें दान की जाएंगी।
- वर्ष 2022 में जलवायु परिवर्तन पर एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
- क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
- क्वाड एक चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता है। यह एक अनौपचारिक रणनीतिक मंच है। इसमें चार राष्ट्र शामिल हैं- संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान।
- इसका उद्देश्य एक स्वतंत्र, खुले, समृद्ध और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए कार्य करना है।
स्रोत –द हिन्दू