लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार
हाल ही में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार प्रदान किये गए । ये पुरस्कार प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल) पर प्रदान करता है।
ये पुरस्कार वर्ष 2006 में स्थापित किये गए थे।
ये पुरस्कार आम नागरिकों के कल्याण के लिए जिलों/ कार्यान्वयन इकाइयों और केंद्रीय/ राज्य संगठनों द्वारा किए गए “असाधारण एवं अभिनव कार्यों” के लिए प्रदान किए जाते हैं।
वर्ष 2022 में, नवाचारों के लिए प्राथमिकता वाले 5 चिन्हित कार्यक्रमों हेतु 16 पुरस्कार प्रदान किए गए जैसे;
- पोषण अभियान में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना;
- खेलो इंडिया योजना के माध्यम से खेल और कल्याण में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना;
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में डिजिटल भुगतान और सुशासन को प्रोत्साहित करना;
- ‘एक जिला एक उत्पाद योजना के माध्यम से समग्र विकास सुनिश्चित करना तथा
- मानवीय हस्तक्षेप के बिना सेवाओं की निर्बाध व एंड-टू-एंड डिलीवरी करना।
नागरिक / सिविल सेवा दिवस
- प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा ‘नागरिक सेवा दिवस’ (Civil Services Day) के रूप में मनाया जाता है।
- इस तिथि का चुनाव इसलिए किया गया है क्योंकि, स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा वर्ष 1947 में मेटकाफ हाउस, दिल्ली में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के पर्यवेक्षकों को इसी दिन संबोधित किया था।
- यह दिवस, सिविल सेवकों के लिए, नागरिकों के कार्यों हेतु खुद को फिर से समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा और काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराने, के लिए एक अवसर के रूप में मनाया जाता है।
स्रोत –द हिन्दू