प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)
हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर (ICAR-CIFA) ने ‘मत्स्यसेतु’ मोबाइल ऐप में ऑनलाइन मार्केट प्लेस फीचर “एक्वा बाजार” का शुभारंभ किया है।
यह ऐप ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत विकसित किया गया है। यह ‘राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB), हैदराबाद द्वारा वित्त पोषित है।
PMMSY से प्रेरित होकर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने ‘तिलपिया मछली के उत्पादन के लिए अपनी पहली एक्वाकल्चर परियोजना का समर्थन किया है।
इसकी तेजी से वृद्धि होने और कम रखरखाव वाले उत्पादन के कारण इसे “जलीय चिकन” की उपाधि दी गई है।
PMMSY को वर्ष 2020 में शुरू किया गया था। यह मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और उत्तरदायी विकास के माध्यम से ‘नीली क्रांति लाने के लिए एक अम्ब्रेला योजना है।
इसका उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को वर्ष 2018-19 के 137.58 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर वर्ष 2024-25 तक 220 लाख मीट्रिक टन करना है।
स्रोत –द हिन्दू