रूसी सेना द्वारा पूर्वी यूक्रेन के लुगांस्क और डोनेट्स्क क्षेत्रों में फॉस्फोरस बम (Phosphorus Bomb) के हमले किए जा रहे हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत अत्यधिक आबादी वाले असैन्य क्षेत्रों में सफेद फॉस्फोरस बम का प्रयोग प्रतिबंधित है। हालांकि, खुले स्थानों पर सैनिकों को कवर/सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसके प्रयोग की अनुमति है।
- सफेद फॉस्फोरस हथियार, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित हथियार है। इसका उपयोग धुएं, रोशनी और युद्ध के दौरान बम कोअधिक घातक बनाने के लिए किया जाता है।
- यह एक पायरोफोरिक (वायु के संपर्क में आने पर स्वतः प्रज्वलित होने वाला) तत्व है। यह अत्यधिक ज्वलनशील होता है, जिससे यह अत्यधिक क्षति भी पहुंचा सकता है।
स्रोत – द हिंदू