नासा का पर्सीवरेंस रोवर
हाल ही में नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण की घटना को रिकॉर्ड किया है।
यह ग्रहण मंगल के चंद्रमा फोबोस के मंगल ग्रह और सूर्य के बीच में आ जाने से लगा था। मंगल के दो चंद्रमाओं में से एक फोबोस तथा दूसरा डीमोस है।
इस रोवर को वर्ष 2020 में मार्स 2020 मिशन के तहत लॉन्च किया गया था। यह वर्ष 2021 में मंगल के जेजेरो क्रेटर पर उतरा था।
यह रोवर एक एस्ट्रोबायोलॉजी मिशन है।
इसके तहत निम्नलिखित शामिल हैं
- मंगल के भूविज्ञान को बेहतर ढंग से समझना और जीवन के प्राचीन साक्ष्यों की खोज करना;
- पृथ्वी पर संभावित वापसी के लिए चट्टान और मृदा के नमूनों को एकत्र एवं संग्रहीत करना तथा मंगल पर भविष्य के रोबोटिक और मानवीय अन्वेषण के लाभ के लिए नई तकनीकों का परीक्षण करना।
स्रोत –द हिन्दू