उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता
नाटो की सदस्यता के लिए प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्यों के बीच सहमति बनने के बाद, आवेदक देश मेम्बरशिप एक्शन प्लान में शामिल होता है। यह सदस्यता केलिए सबसे पहला चरण है।
- इसके बाद नाटो, उक्त देश को वाशिंगटन संधि (इसे नाटो संधि भी कहा जाता है) में एक पक्षकार बनाने के लिए एक संशोधन पेश करता है। इसके बाद, नया सदस्य नाटो संधि में शामिल होता है।
- नाटो की सदस्यता के लिए आवश्यक मानदंडों में शामिल हैं- लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रणाली, बाजार अर्थव्यवस्था, अल्पसंख्यक आबादी के साथ उचित व्यवहार, आदि।
नाटो का गठन वर्ष 1949 में किया गया था। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई पश्चिमी यूरोपीय देशों द्वारा सामूहिक सुरक्षा (collective security) प्रदान करने के उद्देश्य से गठित किया गया है।
स्रोत –द हिन्दू