उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन -नाटो (North Atlantic Treaty Organization –NATO)
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के परिणामस्वरूप स्वीडन और फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।
नाटो एक ट्रांस-अटलांटिक राजनीतिक और सैन्य गठबंधन है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देता है। यह विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
इसका गठन वर्ष 1949 में उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर के साथ हुआ था। इस संधि को वाशिंगटन संधि के रूप में जाना जाता है। इस पर 12 संस्थापक सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे।
उत्तरी अटलांटिक संधि अपना प्राधिकार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 से प्राप्त करती है।
वर्तमान में इसके 30 सदस्य हैं। नॉर्थ मेसेडोनिया वर्ष 2020 में शामिल होने वाला अंतिम देश था।
स्रोत –द हिन्दू