वर्ष 2022 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार
हाल ही में वर्ष 2022 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है ।
कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को वर्ष 2022 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
- इन्हें क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- क्लिक केमिस्ट्री विज्ञान की वह शाखा है, जो अणुओं के संयोजन का अन्वेषण करती है। इसका विकास के. बैरी शार्पलेस और मोर्टन मेल्डल ने किया है।
- इसे नए उपयोगी यौगिकों के तेजी से संश्लेषण के लिए शक्तिशाली, अत्यधिक विश्वसनीय और चयनात्मक प्रतिक्रियाओं के सेट के रूप में परिभाषित किया गया है।
- क्लिक केमिस्ट्री कार्बन परमाणुओं को एक-दूसरे के साथ अभिक्रिया कराने की कोशिश नहीं करती है। इसके विपरीत, यह उन छोटे अणुओं का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित करती है, जिनमें पहले से ही एक पूर्ण कार्बन ढांचा होता है।
- ऐसी ही एक अभिक्रिया कॉपर-उत्प्रेरित एजाइड-एल्काइन साइक्लोएडिशन (CuAAC) है। इसका अब व्यापक रूप से चिकित्सा रसायन विज्ञान में उपयोग किया जाता है।
- कॉपर आयनों को जोड़ने पर एज़ाइड्स और एल्काइन्स बहुत कुशलता से अभिक्रिया करते हैं। इस अभिक्रिया का अब विश्व स्तर पर अणुओं को एक साथ सरल तरीके से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है।
इसका आमतौर पर निम्नलिखित के लिए उपयोग किया जाता है:
- दवाओं के विकास में,
- डीएनए के मानचित्रण में और अधिक सोद्देश्य उपयुक्त सामग्री बनाने के लिए।
कैरोलिन बर्टोज़ज़ी ने क्लिक अभिक्रियाएं विकसित की हैं। ये अभिक्रियाएं सजीवों के भीतर कार्य करती हैं, ताकि कोशिकाओं की सतह पर महत्वपूर्ण जैव-अणुओं का पता लगाया जा सके। ये जैव-अणु ग्लाइकैन्स कहलाते हैं। उन्होंने बायोऑर्थोगोनल अभिक्रियाएं विकसित की हैं। ये अभिक्रियाएं कोशिका के सामान्य रसायन विज्ञान को बाधित किए बिना संपन्न होती हैं।
स्रोत – द हिन्दू