हाल ही में जम्मू और कश्मीर, राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (NSWS) के साथ एकीकृत होने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
यह जम्मू और कश्मीर में ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस (EODB) अर्थात व्यापार करने की सुगमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के बारे में
- इसे वर्ष 2021 में आरंभ किया गया था। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह निवेशकों को उनकी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक स्वीकृतियों का पता लगाने और उनके लिए आवेदन करने हेतु एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है।
- NSWS पर 14 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश तथा बीस मंत्रालय/विभाग एकीकृत हो चुके हैं।
- यह निवेशकों को जानकारी एकत्र करने और विभिन्न हितधारकों से स्वीकृति प्राप्त करने के लिए कई प्लेटफॉर्स/कार्यालयों पर/में जाने की आवश्यकता को समाप्त करता है।
स्रोत –द हिन्दू