काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – एक शुद्ध कार्बन उत्सर्जक
एक शोध के अनुसार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (KNP) जितनी कार्बन अवशोषित करता है, उससे कहीं अधिक कार्बन उत्सर्जित कर रहा है। यह शोध भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान और तेजपुर विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है।
कारणः
- KNP के पर्णपाती वन की विशेष मृदा में बैक्टीरिया की एक बड़ी आबादी विद्यमान है। यह श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती है।
- इसके अलावा, मानसून के दौरान मेघ आच्छादन के कारण वृक्ष पर्याप्त रूप से प्रकाश संश्लेषण नहीं कर पाते। इससे CO2 को अवशोषित करने की वन की क्षमता कम हो जाती है।
KNP असम में स्थित है। इसे यूनेस्को (वर्ष 1985) द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया है। यहां विश्व में एक सींग वाले गैंडों की सर्वाधिक आबादी पाई जाती है। इसके अलावा, यह एक टाइगर रिज़र्व भी है। यह एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र (बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा घोषित) भी है ।
स्रोत –द हिन्दू