IONS द्वारा पहला समुद्री अभ्यास का आयोजन

IONS द्वारा पहला समुद्री अभ्यास का आयोजन

हाल ही में, IONS मेरीटाइम एक्सरसाइज 2022 (IMEX-22) का पहला संस्करण गोवा और अरब सागर में आयोजित किया गया था।

IONS का पूरा नाम है- हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium)|

  • इस अभ्यास का उद्देश्य सदस्य देशों की नौसेनाओं के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief: HADR) अभियानों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • इस अभ्यास में IONS के 24 सदस्य देशों में से 15 ने भाग लिया है ।
  • IONS की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। यह एक स्वैच्छिक पहल है। इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके लिए यह क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करता है।
  • इसने क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों पर चर्चा को संभव बनाया है, मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा दिया है, और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग के मामले में महत्वपूर्ण सुधार किये हैं।

भारत के लिए IONS का महत्वः

  • यह हिंद महासागर के तटवर्ती देशों के साथ संबंधों को मजबूत और गहन करने हेतु एक मंच प्रदान करता है।
  • यह भारत को समग्र सुरक्षा प्रदाता (Nor-Security Provider) होने के नाते, क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता और आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने का अवसर उपलब्ध कराता है।
  • यह हिंद महासागर क्षेत्र में नियम-आधारित और स्थिर समुद्री व्यवस्था के भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक है। यह IOR में चीन की बढ़ती उपस्थिति को प्रति-संतुलित करने में भी सहायक है।

स्रोत-द हिन्दू

Download Our App

MORE CURRENT AFFAIRS

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course