हाल ही में, INS विशाखापत्तनम को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
इसे भारतीय नौसेना के आंतरिक संगठन, नौसेना डिजाइन निदेशालय द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा किया गया है।
यह सतह से सतह पर और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल जैसे अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर्स से लैस है। इस पर आधुनिक सर्विलांस रडार भी लगाया गया है।
यह परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध जैसी स्थितियों में भी लड़ने के लिए सक्षम है।
INS विशाखापत्तनम का नाम पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के ऐतिहासिक शहर, विशाखापत्तनम के नाम पर रखा गया है। विशाखापत्तनम को “सिटी ऑफ डेस्टिनी” के नाम से भी जाना जाता है।
स्रोत –द हिंदू