इस्लामिक सहयोग संगठन (Organisation of Islamic Cooperation: OIC)
हाल ही में OIC की विदेश मंत्री स्तरीय बैठक इस्लामाबाद में प्रस्तावित है। इस बैठक में शामिल होने के लिए OIC ने हुर्रियत प्रमुख को भी आमंत्रित किया है। यही कारण है कि भारत ने OIC की आलोचना की है।
OIC के बारे में:
- यह संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा अंतर-सरकारी संगठन है।
- यह मुस्लिम जगत के हितों की सुरक्षा और इसके लिए रक्षोपाय (सेफगाड्स) करने का प्रयास करता है। इसके लिए OIC, विश्व के विभिन्न लोगों के बीच अंतर्राष्ट्रीय शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।
- सदस्यः विश्व के 57 देश इसके सदस्य हैं।
- मुख्यालयः इसका मुख्यालय सऊदी अरब के जेद्दा में है।
- भारत इसका सदस्य नहीं है।
स्रोत –द हिन्दू