उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग 2023 पर वैश्विक रिपोर्ट जारी
हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने “उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग 2023 पर वैश्विक रिपोर्ट” जारी की है।
- जिसमें कहा गया है कि उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सबसे गरीब आबादी को असमान रूप से प्रभावित कर रहा है।
- विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस प्रतिवर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है। इसे 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (2021) में घोषित किया गया था।
उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (Neglected Tropical Diseases- NTD):
- उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTDs) रोगों का एक विविध समूह है, जिसे मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में दर्ज किया जाता है।
- उदाहरणः डेंगू और चिकनगुनिया, लिम्फैटिक फाइलेरिया, मृदा – संचारित कृमि रोग (helminthiasis) आदि ।
- यह रिपोर्ट वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर 20 रोगों और रोग समूहों (NTDs) के नियंत्रण, उन्मूलन एवं निवारण की दिशा में हुई प्रगति का एक समेकित व नवीनतम आकलन प्रदान करती है ।
- इस रिपोर्ट में NTD रोडमैप 2021-2030 के संदर्भ में प्रगति की सूचना दी गई है। यह रोडमैप NTDs के उन्मूलन में वैश्विक प्रयासों को गति देने के लिए WHO द्वारा तैयार किया गया एक ब्लूप्रिंट है।
रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष:
- कुछ देशों में NTDs के असमान रूप से अत्यधिक मामले दर्ज किए जाते हैं। इन मामलों का 80 प्रतिशत 16 देशों में दर्ज किया जाता है ।
- पिछले एक दशक में, NTDs के उपचार की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या में 25% की कमी आई है।
- दिसंबर 2022 तक, 47 देशों ने कम-से-कम एक NTD का उन्मूलन कर दिया है।
NTDs के उन्मूलन में प्रमुख चुनौतियां
- NTDs के अधिक मामलों वाले देशों में अपेक्षा से धीमी प्रगति देखने को मिल रही है। कुछ NTDs के उन्मूलन में असमान प्रगति देखने को मिल रही है ।
- इन रोगों के लिए उत्तरदायी कारक (गरीबी, जलवायु परिवर्तन आदि) अभी भी बने हुए हैं।
- जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है।
रिपोर्ट में की गई प्रमुख सिफारिशें
- ऐसे अभिनव प्रयासों एवं वित्त पोषण समाधानों में निवेश करना चाहिए, जो समन्वय और अंतर- क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देते हों।
- NTDs के अत्यधिक मामलों वाले देशों के लिए वैश्विक सहायता में वृद्धि की जानी चाहिए।
- कंट्री ओनरशिप और NTDs कार्यक्रमों की सततता में मदद करनी चाहिए।
- कंट्री ओनरशिप का अर्थ संबंधित देश में उसकी विकासात्मक रणनीतियों को लागू करने के लिए राजनीतिक समर्थन से है, जिसके बाद बाह्य भागीदार वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं ।
NTDS के उन्मूलन के लिए वैश्विक स्तर पर शुरू की गई पहलें :
- NTDs पर लंदन घोषणा जारी की गई है। प्रत्येक 30 जनवरी को विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
- NTDs पर किगाली घोषणा जारी की गई है।
- NTDs के प्रति समर्पित चैनल पर पहला सेल्फ लर्निंग कोर्स उपलब्ध कराया गया है।WHO ने दो NTD ऐप लॉन्च किए हैं।
स्रोत – डबल्यू.एच.ओ.