ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2022
इस सूचकांक का प्रकाशन इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) करती है। इस सूचकांक में 173 शहरों को उनकी लिवेबिलिटी या रहने की स्थितियों के आधार पर रैंकिंग प्रदान की गयी है।
यह रैंकिंग पांच कारकों के आधार पर प्रदान की जाती है। ये कारक हैं- स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा तथा बुनियादी ढांचा।
इसमें अधिक भारांश संस्कृति और पर्यावरण तथा स्थिरता को दिया जाता है।
सूचकांक के मुख्य निष्कर्ष
- भारत में सबसे अच्छा रहने योग्य शहर का रैंक दिल्ली को दिया गया है। इसके बाद मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और बेंगलुरु का स्थान है।
- इसमें वियना को सर्वोत्तम रहने योग्य शहर के रूप में सर्वोच्च रैंक प्रदान किया गया है।
स्रोत –द हिन्दू