फॉरेस्ट डेक्लरेशन असेसमेंट (FDA)

फॉरेस्ट डेक्लरेशन असेसमेंट (FDA)

हाल ही में फॉरेस्ट डेक्लरेशन असेसमेंट (FDA) के अनुसार निर्वनीकरण को रोकने में विश्व असफल रहा है।

  • फॉरेस्ट डेक्लरेशन असेसमेंट (FDA) के मुताबिक वर्ष 2021 में आयरलैंड के क्षेत्रफल के बराबर वन नष्ट हो चुके हैं।
  • FDA एक स्वतंत्र व नागरिक समाज के नेतृत्व में शुरू की गई पहल है। इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक वनों की कटाई को रोकने और 350 मिलियन हेक्टेयर निम्नीकृत भूमि का पुनरुद्धार करने के वैश्विक लक्ष्यों की दिशा में हो रही प्रगति का आकलन करना है।
  • ये लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय घोषणा-पत्रों के माध्यम से तय किए गए हैं। इनमें वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा-पत्र (2014) तथा वन और भूमि उपयोग पर ग्लासगो लीडर्स घोषणा-पत्र (2021) शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष

  • विश्व वर्ष 2030 तक वनों के नुकसान और निम्नीकरण को रोकने के लक्ष्यों की दिशा में प्रगति नहीं कर रहा है।
  • दुनिया भर में निर्वनीकरण दर में वर्ष 2018-20 की आधार रेखा की तुलना में वर्ष 2021 में केवल 3% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2021 में विश्व में वनों की कटाई में ब्राजील की सर्वाधिक हिस्सेदारी थी।
  • वनों के नुकसान के लिए गोमांस, इमारती लकड़ी आदि जैसी मदों और जीवाश्म ईंधन जैसे खनन जिंस की वैश्विक मांग मुख्य रूप से जिम्मेदार है।
  • राष्ट्र वनों के संरक्षण और बहाली के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में पिछड़ रहे हैं। वनों के लिए कुल ‘हानि का जोखिम कम करने वाला वित्त’ (mitigation finance) प्रति वर्ष औसतन 3 बिलियन डॉलर का है।

प्रमुख सुझाव

  • सरकारों, कंपनियों और नागरिक समाज को वन कार्रवाई योजना में तेजी लाने के लिए परस्पर सहयोग करना चाहिए।
  • सार्वजनिक बजट ढांचे में वन जोखिम और प्रभावों को शामिल करना चाहिए।
  • वर्ष 2030 तक के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वनों हेतु 200 के गुना अधिक वित्तपोषण की आवश्यकता है।
  • निर्वनीकरण और वन निम्नीकरण के लिए उत्तरदायी हानिकारक कृषि सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहनों (घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय) की समीक्षा की जानी चाहिए।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course