Sale!

योजना मैगजीन जनवरी 2022 पीडीएफ (हिंदी)

0.00

Share with your Friend About this book

योजना मैगजीन जनवरी 2022 पीडीएफ (हिंदी)

योजना मैगजीन, द हिंदू समाचार पत्र के पश्चात यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्रोत है। यह पत्रिका यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में सफलता पाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। चूंकि यह भारत सरकार द्वारा स्वयं प्रकाशित की जाती है इसलिए यह प्रमाणिक जानकारी का एक विश्वसनीय स्रोत है। इसके अतिरिक्त यह उचित और प्रमाणिक डाटा का एक अत्यंत सस्ता स्रोत भी है। यही कारण है कि यह पिछले साल के टॉपर्स द्वारा बार बार सुझायी जाती है। अगर आप योजना मैगजीन पीडीएफ फ्री ऑफ कॉस्ट डाउनलोड करना चाहता है तो इस लिंक पर क्लिक करें:

इस मैगजीन की पीडीएफ पूर्णतया फ्री है। सिविल सर्विस एग्जाम के लिए तैयारी करने के लिए इस पत्रिका से नोट्स बनाएं। मैगजीन मुख्यतः सिविल सर्विस की तैयारी हेतु नहीं है इसलिए आपको स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि आपको क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है। व्यक्ति विशेष की उपलब्धियां, अभ्यर्थियों की सफलता की कहानियां इत्यादि विषय पढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। निस्संदेह यह कहानियां बहुत रुचिकर और प्रेरित करने वाले होती है परंतु ये यूपीएससी के एग्जाम के लिए लाभदायक नहीं है। योजना मैगजीन में महत्वपूर्ण सूचनाओं को दोहराया जाता है। इसलिए आप उन सूचनाओं को छोड़ सकते हैं जो दोबारा लिखी गई है। योजना मैगजीन जनवरी 2022 पीडीएफ इन हिंदी फ्री में डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Download Yojana Magazine January 2022 in English

Our Publisher – RBD Publication

Register now

Youth Destination Facilities