Sale!

फ्री करेंट अफेयर्स (समसामयिकी) पत्रिका फ़रवरी 2022 हिंदी (PDF)

0.00

Share with your Friend About this book

फ्री करेंट अफेयर्स (समसामयिकी) पत्रिका फ़रवरी 2022 हिंदी (PDF)

सिविल सेवा प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार में सफलता हेतु समसामयिकी की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। समसामयिक मुद्दों की जानकारी तथा उनका लगातार अध्ययन अत्यंत लाभदायक है इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को एक बेहतर रणनीति बनाने के लिए भी समसामयिक मुद्दों का अध्ययन करना चाहिए। 2013 में सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए और 200 से ज्यादा अंक के प्रश्न करंट अफेयर से पूछे गए। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि करंट अफेयर्स सिविल सर्विस परीक्षा के लिए कितने आवश्यक है जो छात्र इस वर्ष सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उन्हें जनवरी 2021 से समसामयिकी की घटनाओं को क्रमिक रूप से पढ़ना चाहिए। इसके लिए एक दैनिक समाचार पत्र के अतिरिक्त नियमित रूप से हर महीने की करंट अफेयर मैगजीन का अध्ययन अवश्य करें। कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं होती है जिनकी जानकारी सिविल सर्विस अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इसके लिए विश्वसनीय स्रोत का सहायता लेना चाहिए जो छात्र हिंदी माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर समाचार पत्र अवश्य पढ़े इसके अतिरिक्त यूथ डेस्टिनेशन मुफ्त करंट अफेयर मैगजीन पीडीऍफ़ फरवरी 2022 हिंदी, इकोनामिक एंड पॉलीटिकल वीकली, द इकोनॉमिस्ट जैसी पत्रिकाएं भी अवश्य पढ़ें। करंट अफेयर्स मैगजीन काफी अनुसंधान के बाद लिखी जाती है जिससे सिविल सर्विस परीक्षा के कठिन प्रश्नों का उत्तर देने में सहायता मिलती है। करंट अफेयर्स मासिक पत्रिका के अतिरिक्त योजना और कुरुक्षेत्र जैसी पत्रिकाएं भी अत्यंत लाभदायक है इससे आपको भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं तथा लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके अतिरिक्त छात्र यह ध्यान रखें कि करंट अफेयर्स में उन्हीं टॉपिक्स को पड़े जिन से सामान्यतः प्रश्न पूछे जाते हैं तथा अनावश्यक खबर पढ़ने में अपना बहुमूल्य समय नष्ट न करें। करंट अफेयर्स को पढ़ते समय अभ्यर्थी को संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए जिससे कि वह प्रत्येक मुद्दे पर एक संतुलित विचारधारा विकसित कर सके।

Click Here For – Yojana Magazine | Kurukshetra Magazine | Download Our App

Register now

Youth Destination Facilities