व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (PDP) विधेयक, 2019 पर असहमति

व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (PDP) विधेयक, 2019 पर असहमति

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका की कुछ तकनीकी कंपनियों ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (PDP) विधेयक, 2019 पर असहमति व्यक्त करते हुए एक नये वर्किंग ग्रुप के गठन का आह्वान किया है ।

व्यापार और उद्योग निकायों के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की कुछ तकनीकी कंपनियों ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारत में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू की है।

यह नया वर्किंग ग्रुप सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पर वर्तमान में कार्यरत भारत-अमेरिका वकिंग गुप से अलग तरीके से कार्य करेगा।

इस विधेयक से संबंधित किन चिंताओं को उजागर किया गया है:

  • इस विधेयक में डेटा के स्थानीय भंडारण पर जोर देना और डेटा के सीमा-पार प्रवाह पर प्रतिबंध आदि कुछ ऐसे प्रावधान हैं, जिनके ऊपर आपत्ति जताई गयी है।
  • डेटा स्थानीयकरण के साथ, एक मुख्य मुद्दा यह है कि भारत में अभी तक बड़े डेटा केंद्र नहीं हैं। छोटे डेटा केंद्र बहुत लागत प्रभावी नहीं होते हैं और कंपनियों के सुरक्षा मानदंडों को भी पूरा करने में असमर्थ होते हैं।
  • इसके अलावा, इसमें गैर-व्यक्तिगत डेटा को शामिल करने से कॉरपोरेट्स के लिए नीतिगत निर्णय लेने में बाधा उत्पन्न होगी।

व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक की मुख्य विशेषताएं:

  • व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक के माध्यम से भारत सरकार, कंपनियों द्वारा एकत्र किये गये व्यक्तिगत डेटा को भी नियंत्रित करेगी। इसके तहत भारत में गठित कंपनियों और भारत में व्यक्तिगत डेटा से निपटने वाली विदेशी कंपनियों, दोनों द्वारा एकत्र किये जाने वाले डेटा को शामिल किया गया है।
  • यह विधेयक कुछ व्यक्तिगत डेटा जैसे कि वित्तीय डेटा, बायोमेट्रिक डेटा आदि को संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा के रूप में वर्गीकृत करता है।
  • इसके तहत व्यक्तिगत डेटा को केवल विशिष्ट, स्पष्ट और वैध उद्देश्य के लिए ही प्रॉसेस किया जा सकता है।
  • यह विधेयक कुछ परिस्थितियों को छोड़कर केवल व्यक्ति की सहमति से ही डेटा प्रॉसेसिंग (प्रसंस्करण) की अनुमति प्रदान करता है।
  • इसके अलावा, इस विधेयक में एक डेटा संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना का भी प्रावधान है। यह प्राधिकरण व्यक्तियों के हितों की रक्षा करने, व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग को रोकने आदि के लिए उपाय कर सकता है।

व्यक्तिगत डेटा:  व्यक्तिगत डेटा में व्यक्ति के पहचान से संबंधित विशेषताएं, लक्षण या गुण होते हैं। इसका उपयोग किसी व्यक्ति की पहचान करने के लिए किया जा सकता है।

गैर-व्यक्तिगत डेटा:  गैर-व्यक्तिगत डेटा में ऐग्रिगेटेड या एकत्रित डेटा शामिल होते हैं, जिसके माध्यम से व्यक्तियों की पहचान नहीं की जा सकती है।

उदाहरणः किसी व्यक्ति का अपना स्थान व्यक्तिगत डेटा का सृजन करता है। दूसरी ओर, एक से अधिक संचालकों के स्थान से प्राप्त जानकारी, जो अक्सर ट्रैफिक के प्रवाह का विश्लेषण करने के लिए उपयोग की जाती है, गैर-व्यक्तिगत डेटा के अंतर्गत आती है।

स्रोत द हिन्दू

Download Our App

MORE CURRENT AFFAIRS

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course