भारत में ‘विश्व धरोहर स्थलों’ की घोषणा

भारत मेंविश्व धरोहर स्थलोंकी घोषणा

  • हाल ही में संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘धोलावीरा’( हड़प्पा कालीन नगर) को वर्ष 2019-2020 में और शांति निकेतन, भारत’ तथा ‘होयसल के मंदिर समूहों’ को वर्ष 2021-22 में ‘विश्व धरोहर स्थल’ में शामिल करने हेतु नामांकन दस्तावेज यूनेस्को को भेजे गए हैं।
  • वर्तमान में, भारत में 38 विश्व विरासत धरोहर हैं। इसके साथ ही भारत में 42 स्थलों को ‘संभावित सूची’ में सूचीबद्ध किया गया हैं
  • ज्ञात हो कि विश्व विरासत धरोहर की मान्यता यूनेस्को द्वारा पाने के पहले स्थलों को ‘संभावित सूची’ में सूचीबद्ध किया जाता हैं

विश्व विरासत स्थलक्या है?

  • सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्त्व के स्थलों को हम विश्व धरोहर या विरासत कहते है । ‘विश्व विरासत स्थल’ को अंतर्राष्ट्रीय महत्व के तथा विशेष सुरक्षा की आवश्यकता वाले प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित क्षेत्रों या संरचनाओं के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
  • कोई भी स्थल जो मानवता के लिये ज़रूरी है, जिसका सांस्कृतिक और भौतिक महत्त्व है, उसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी जाती है।
  • यूनेस्को, विश्व धरोहर के रूप में वर्गीकृत स्थलों को मानवता के लिए महत्वपूर्ण मानता हैं, क्योंकि इन स्थलों का सांस्कृतिक और भौतिक महत्व होता है।

मुख्य बिंदु

  • विश्व धरोहर स्थलों की सूची, यूनेस्को की ‘विश्व विरासत समिति’ द्वारा प्रशासित ‘अंतर्राष्ट्रीय विश्व धरोहर कार्यक्रम’ द्वारा तैयार की जाती है। इस समिति में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा निर्वाचित यूनेस्को के 21 सदस्य देश होते है।
  • प्रत्येक विश्व धरोहर स्थल, जहाँ वह अवस्थित होता है, उस देश के वैधानिक क्षेत्र का भाग रहता है तथा यूनेस्को द्वारा इसके संरक्षण को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के हित में माना जाता है।
  • विश्व विरासत स्थल के रूप में चयनित होने के लिए, किसी स्थल को पहले से ही भौगोलिक एवं ऐतिहासिक रूप से विशिष्ट, सांस्कृतिक या भौतिक महत्व वाले स्थल के रूप में अद्वितीय, विशिष्ट स्थल चिह्न अथवा प्रतीक के रूप में वर्गीकृत होना चाहिए।

दुनियाभर में कितने विश्व धरोहर स्थल है ?

  • विश्व धरोहर स्थलों को हम तीन भागों में बांटते हैं 1.सांस्कृतिक 2. प्राकृतिक 3. मिश्रित
    दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं। इनमें से 814 सांस्कृतिक,  203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित हैं।
  • भारत में कितने विश्व धरोहर स्थल है ?
    यूनेस्को द्वारा भारत के 38 स्थलों को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। भारत के इन विश्व विरासत स्थलों में से 30 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित स्थल है।

यूनेस्को(UNESCO)

  • ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन -यूनेस्को (UNESCO)संयुक्त राष्ट्र का ही एक भाग है।इसका गठन 16 नवंबर, 1945 में हुआ था इसका मुख्यालय पेरिस (फ्राँस) मे है।
  • इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है ।
  • इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए।

स्रोत: द हिंदू

Download Our App

MORE CURRENT AFFAIRS

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities