96,000 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का मुद्रीकरण
वर्ष 2021-22 में 96,000 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का मुद्रीकरण किया गया।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) के तहत 96,000 करोड़ रुपये का लेनदेन पूरा कर लिया है। इस प्रकार सरकार ने इस वर्ष के लिए निर्धारित 88,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार कर लिया है।
- NMP की घोषणा केंद्रीय बजट 2021-22 में की गई थी। नीति आयोग को इसे विकसित करने का कार्य सौंपा गया है।
- NMP, कोर परिसंपत्तियों (Core Assets) के मुद्रीकरण के लिए एक सामान्य रूपरेखा विकसित करने में मदद करेगी।
- कोर परिसंपत्तियां किसी संस्था के व्यावसायिक उद्देश्यों के केंद्र में होती हैं। ये जनता तथा उपयोगकर्ताओं को अवसंरचना सेवाएं प्रदान करने के लिए उपयोग की जाती हैं।
कोर परिसंपत्ति मुद्रीकरण की रूपरेखा में तीन प्रमुख शर्ते हैं:
- अधिकारों का मुद्रीकरण किया जायेगा, स्वामित्व का नहीं।
- ऐसी ब्राउनफील्ड जोखिम रहित परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण किया जाएगा, जिनके पास आय के स्थाई स्रोत हैं।
- परिभाषित समझौतापरक रूपरेखा के तहत संरचित भागीदारी।
स्रोत –द हिन्दू