सुरक्षा आश्वासन पर “बुडापेस्ट मेमोरेंडम” (Budapest Memorandum on Security Assurance)
रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और यूक्रेन द्वारा आपसी संवाद के बाद वर्ष 1994 में बुडापेस्ट मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए गए थे।
- इसके तहत, यूक्रेन, सोवियत संघ से विरासत में प्राप्त परमाणु हथियारों को त्यागने के लिए सहमत हुआ था। इसी संदर्भ में, सभी परमाणु हथियारों को डी-कमिशनिंग के लिए रूस में स्थानांतरित कर दिया गया था।
- (डी-कमिशनिंग का अर्थ है- परमाणु रिएक्टर या हथियार को निष्क्रिय बनाना और इसे सुरक्षित रूप से नष्ट करना)
- यूक्रेन को परमाणु हथियारों को त्यागने के बदले में अपनी स्वतंत्रता और संप्रभुता के प्रति सम्मान की गारंटी प्राप्त हुई।
- इसके लिए उसे हस्ताक्षरकर्ता देशों से राजनीतिक रूप से बाध्यकारी एक सुरक्षा आश्वासन प्राप्त हुआ था। यह सुरक्षा आश्वासन यूक्रेन को उसकी मौजूदा सीमाओं की गारंटी प्रदान करता है। हालांकि, इस सुरक्षा आश्वासन का अर्थ स्पष्ट नहीं किया गया था।
- हाल ही में, रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले को बुडापेस्ट मेमोरेंडम के प्रत्यक्ष उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है।
स्रोत –द हिन्दू