असम और मेघालय ने आपसी सीमा विवाद के समाधान को लेकर समितियों की सिफारिशों पर सहमति व्यक्त की है ।
सीमा विवाद समाधान को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछले एक वर्ष से विचार-विमर्श चल रहा है।
समिति की सिफारिशों के अनुसार पहले चरण में 12 विवादित क्षेत्रों में से छह का समाधान किया जाएगा। हाल ही में, क्षेत्रीय समितियों ने इन छह क्षेत्रों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
दोनों राज्य अब केंद्र को एक साझा रिपोर्ट सौंपेंगे, क्योंकि दोनों राज्यों ने समितियों की सिफारिशों पर अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की है।
असम मेघालय सीमा विवाद के बारे में
- असम और मेघालय 885 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। वर्तमान में उनकी सीमाओं पर 12 स्थानों पर विवाद जारी है।
- मेघालय को असम पुनर्गठन अधिनियम, 1971 के तहत असम से अलग किया गया था। बाद में मेघालय ने इस कानून को चुनौती दी थी, जिससे विवाद पैदा हुआ था।
असम और सीमा विवाद
- अधिकतर पूर्वोत्तर राज्य असम से अलग होकर बने हैं। इस कारण असम का कई राज्यों के साथ सीमा विवाद है।
- अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के साथ असम का सीमा विवाद उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं। मेघालय और मिजोरम के साथ असम का सीमा विवाद फिलहाल वार्ता के जरिए समाधान के चरण में है।
- मिजोरम के साथ सीमा विवाद पिछले वर्ष हिंसक हो गया था। इसके कारण केंद्र को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
स्रोत -द हिन्दू
Was this article helpful?
YesNo