7 वीं ब्रिक्स बैठक संपन्न
हाल ही में, भारत ने 7 वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री ने की है ।
इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक श्रम बाजार पर कोविड-19 के प्रभाव पर विचार-विमर्श करना तथा ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों पर सहमति प्रकट करना है।
बैठक का महत्वपूर्ण पहलू ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों के घोषणा-पत्र को अपनानाथा। इसमें निम्नलिखित 4 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है:
- ब्रिक्स राष्ट्रों के मध्य सामाजिक सुरक्षा समझौतों को प्रोत्साहन देना।
- श्रम बाजारों का औपचारिकरण।
- श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी।
- गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक।
ब्रिक्स (BRICS) के बारे में:
- ब्रिक (BRIC) (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) देशों के नेताओं की प्रथम बैठक जुलाई, 2006 में रूस के सेंटपीटर्सबर्ग में हुई थी। प्रथम ब्रिक शिखर सम्मेलन वर्ष 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित किया गया था।
- वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किए जाने के पश्चात ब्रिक समूह का नाम परिवर्तित कर ब्रिक्स (BRICS) (ब्राजील, रूस, भारत, चीनऔर दक्षिण अफ्रीका) कर दिया गया था।
- ब्रिक्स, विश्व की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एकजुट करने वाला मंच है। इस समूह की वैश्विक आबादी में 41 प्रतिशत, वैश्विक जीडीपी में 24 प्रतिशत और विश्व व्यापार में 16 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है (विश्व बैंक 2019 के आंकड़ों के आधार पर)।
स्रोत – द हिन्दू