विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस – 3 मई 2021 (World Press Freedom Day)
- 3 मई 2021 को सम्पूर्ण देश में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) मनाया गया है।
- विश्व प्रेस दिवस की इस वर्ष की थीम ‘इनफोर्मेसनएज़ ए पब्लिक गुड’(Information as a good public ) है। यह थीमप्रेस की महत्त्वपूर्ण सूचना को लोकहित के नजरिये से देखने पर ज़ोर देती है।
- दिसंबर 1993 में यूनेस्को की जनरल कान्फ्रेंस कीसिफारिश के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मानाने का प्रस्ताव पारित किया था। तभी से प्रति वर्ष दुनिया भर में इसे 3 मई को मनाया जाता है।
- ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ ‘विंडहोक’ (Windhoek) घोषणा की वर्षगांठ को भी इंगित करता है। आपको विदित हो कि 3 मई, 1991 को ‘The Windhoek Declaration’ एक स्वतंत्र और अफ्रीकीबहुलतावादी प्रेस के विकास के लिए अफ्रीकी पत्रकारों का एक मसौदा है ।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day)
- हर साल, विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है।
- लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रेस को लोकतंत्र का ‘चौथा स्तंभ’ माना जाता है। सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने और आम लोगों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने में प्रेस / मीडिया की अहम भूमिका मानी जाती है।ऐसे में, मीडिया की स्वतंत्रता को इसके लिए कुशलता से काम करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस सरकारों को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा, 1948 के अनुच्छेद 19 के तहत परिभाषित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान करने और उसेबनाए रखने के उनके दायित्व की याद दिलाता है।
स्रोत – द हिन्दू