वासेनार अरेंजमेंट (WA) की 26वीं वार्षिक बैठक संपन्न

वासेनार अरेंजमेंट’ (WA) की 26वीं वार्षिक बैठक संपन्न

हाल ही में 30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2022 को आस्ट्रिया की राजधानी वियना में ‘वासेनार अरेंजमेंट’ (Wassenaar Arrangement- WA) की 26वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई  है।

बैठक में, भारत को 01 जनवरी 2023 से एक वर्ष की अवधि के लिए वासेनार अरेंजमेंट (WA) की अध्यक्षता सौंपी गई है। भारत को आयरलैंड के राजदूत इयोन ओ’लेरी ने अध्यक्षता सौंपी है।

वासेनार अरेंजमेंट के बारे में

  • वासेनार अरेंजमेंट एक बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्था (MECR) है। इसके तहत सदस्य देशों के बीच सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान किया जाता है।
  • यह पारंपरिक हथियारों तथा दोहरे उपयोग वाली प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण में पारदर्शिता व जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का कार्य करता है।
  • WA की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। यह एक स्वैच्छिक निर्यात नियंत्रण व्यवस्था है। इसके 42 देश सदस्य हैं।
  • भारत वर्ष 2017 में WA में शामिल हुआ था । यह WA में शामिल होने वाला 42वां देश था।
  • MECR स्वैच्छिक और गैर-बाध्यकारी समझौता है। यह सामूहिक विनाश के हथियारों (WMD) के प्रसार को रोकता है। इनमें परमाणु, रेडियोलॉजिकल, रासायनिक, जैविक या अन्य हथियार शामिल हैं।

MECR के तहत अन्य व्यवस्थाओं में शामिल हैं:

  • परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG), 1975: यह परमाणु और परमाणु-संबंधी निर्यात के लिए दिशा-निर्देशों को लागू करके परमाणु प्रसार को रोकता है। भारत NSG का सदस्य नहीं है।
  • ऑस्ट्रेलिया समूह (AG), 1985: यह सुनिश्चित करता है कि परमाणु तकनीकों और सामग्रियों के निर्यात से रासायनिक या जैविक हथियारों के विकास में योगदान न हो। इसके भारत और यूरोपीय संघ सहित 43 सदस्य हैं।
  • मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR), 1987: इसका उद्देश्य WMD ले जाने में सक्षम मिसाइलों और मानव रहित विमान (UAV) प्रौद्योगिकी के प्रसार को रोकना है।
  • यह कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि नहीं है। इसके भारत सहित 35 सदस्य देश हैं। चीन MTCR का सदस्य नहीं है।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course