2 मई: अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस
- हाल ही में 2 मई को अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस (International Astronomy Day) मनाया गया।विदित हो कि साल में में दो बार26 सितंबरऔर 2 मई को खगोल विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
- इसका मुख्य उद्देश्य खगोल विज्ञान की दुनिया के बारे में जागरूकता फैलाना है।इस दिन खगोलीय संस्थान, प्लैनेटेरियम, संग्रहालय विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते हैं।
मुख्य बिंदु
- सर्व प्रथम 1973 में अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस मनाया गया था। इस दिवस को उत्तरी कैलिफोर्निया के खगोलीय संघ (Astronomical Association of Northern California) के तत्कालीन अध्यक्ष नेप्रारंभ किया था।प्रारंभ में यह उत्सव अमेरिका में शुरू हुआ और बाद में यह दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गया।
राष्ट्रीय खगोल विज्ञान सप्ताह (National Astronomy Week)
- खगोल विज्ञान दिवस को राष्ट्रीय खगोल विज्ञान सप्ताह के एक हिस्से के रूप में मनाया जाता है।खगोल विज्ञान सप्ताह यूनाइटेडकिंगडम में आयोजित किया जाता है।
खगोल विज्ञान का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Astronomy)
- अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञानवर्ष को, वर्ष 2009 में मनाया गया। इसे वर्ष 2009 में गैलीलियो की खोज की400वींवर्षगांठ और 17 शताब्दीमें केप्लर की खोज को मनाने के लिए आयोजित किया था । इस वर्ष के कार्यक्रमों को अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union) द्वारा संचालित किया गया था।
- गैलीलियो ने पहली बार वर्ष 1609 मेंचंद्रमा पर क्रेटर और पहाड़ की खोज की थी। इस खोज से अंतरिक्ष विज्ञान की धारणा में बहुत परिवर्तन आया।
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union- IAU)
आईएयूकी स्थापना 1919 में हुई थी। इसका मुख्यालय फ्रांस में है।इस संघ मुख्य उद्देश्य विज्ञान की सुरक्षा करना था।आईएयूअंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद (International Science Council) का सदस्य है।भारत भी इस संघ का सदस्य है।
स्रोत – द हिन्दू