11वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव

11वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव

संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 14 फरवरी, 2021 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार पैलेस में 11वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (11th National Cultural Festival) का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: National Cultural Festival

  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 11वें संस्करण का आयोजन 14 से 28 फरवरी, 2021 के बीच पश्चिम बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग और मुर्शिदाबाद में किया जा रहा है।
  • इसका10वां संस्करण दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, तवांग, कर्नाटक, गुजरात, टिहरी और मध्य प्रदेश में आयोजित किए गए थे।

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (National Cultural Festival): 

  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (National Cultural Festival) का आयोजन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना’ को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
  • भारत सरकार केसंस्कृति मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ की शुरुआत 2015 में की थी।संस्कृति मंत्रालय का यह एक प्रमुख उत्सव है।
  • वर्ष 2015 से आयोजित यह महोत्सव, भारत की जीवंत संस्कृति को सभामंडपों और रंगमहलों तक सीमित रखने के बजाय जन-जन तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
  • यह “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के पोषित लक्ष्य को सुदृढ़ करते हुए अन्य राज्यों में एक राज्य के लोक और जनजातीय कला, नृत्य, संगीत, खाद्य व्यंजन और संस्कृति को प्रदर्शित करने में केन्द्रीय भूमिका निभाता रहा है और साथ ही कलाकारों तथा कारीगरों को उनकी आजीविका में सहायता करने के लिए एक प्रभावी मंच भी प्रदान करता रहा है।
  • नवंबर, 2015 से अभी तक विभिन्न राज्यों और दिल्ली, वाराणसी, बेंगलुरु, तवांग, गुजरात, कर्नाटक, टिहरी और मध्य प्रदेश जैसे शहरों में आरएसएम के दस संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं।

स्रोत – पीआईबी

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities