हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका
हाल ही में चीन द्वारा ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ में शीघ्र ही अपना दूत नियुक्त किया जाएगा।
हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका (Horn of Africa), अफ्रीका महाद्वीप का सबसे पूर्वी स्थलीय विस्तार है और इसमें जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया देश अवस्थित हैं। इन देशों की संस्कृतियां और इतिहास परस्पर एक-दूसरे से संबद्ध हैं।
यह अरब सागर और हिंद महासागर में सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तक आगे की ओर निकला हुआ है तथा अदन की खाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है।
स्रोत –द हिन्दू