हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने समृद्धि के लिये ‘हिंद-प्रशांत आर्थिक ढाँचा’ (IPEF) पहल की शुरुआत की है।
- वर्तमान में इसमें अमेरिका के अलावा 12 अन्य देश- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, कोरिया, मलेशिया, न्यूज़ीलैंड, फिलीपिंस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
- ये देश विश्व के सकल घरेलू उत्पाद के 40% का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- IPEF का उद्देश्य आने वाले दशकों में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रौद्योगिकी नवाचार और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये संबंधों को मज़बूत करना है।
- यह अमेरिका एवं हिंद-प्रशांत क्षे्त्र में अधिक मज़बूत और समायोजी अर्थव्यवस्था सृजित करेगा।
- यह देश साथ मिलकर 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था के लिये नए नियम तय कर रहे हैं, जिनसे उनकी अपनी अर्थव्यवस्थायें तेज़ गति से विकसित होगी।
- जो बाइडेन ने हिंद-प्रशांत के सभी देशों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि IPEF पहल में समायोजी आपूर्ति शृंखला की आधारशिला रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जो आपसी विश्वास, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ महत्त्वपूर्ण आर्थिक मुद्दों पर चीन के कदमों का विकल्प साबित होगी।
स्रोत –द हिन्दू