सूचना संलयन केंद्र – हिंद महासागर क्षेत्र (IFC-IOR)

सूचना संलयन केंद्र – हिंद महासागर क्षेत्र (IFC-IOR)

यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में, भारतीय नौसेना के ‘सूचना संलयन केंद्र – हिंद महासागर क्षेत्र’ (Information Fusion Centre for Indian Ocean Region, IFC-IOR) में एक ‘संपर्क अधिकारी’ (Liaison Officer– LO) को नियुक्त किया है।

ज्ञातव्य हो कि ‘IFC-IOR’ समुद्री अधिकार-क्षेत्र जागरूकता (Maritime Domain Awareness-MDA) से संबंधित मामलों  के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है।

IFC-IOR क्या है?

  • वर्ष 2018 में ‘सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र’ को समुद्री मुद्दों पर हिन्द महासागर क्षेत्र में स्थित देशों के साथ समन्वय स्थापित करने और समुद्री आंकड़ों के क्षेत्रीय भंडार के रूप में कार्य करने हेतु स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में, IFC-IOR , ने सम्पूर्ण विश्व में 21 भागीदार देशों एवं 22 बहु-राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ संबंध स्थापित किये हैं ।
  • ‘सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र’ भारत में हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में अवस्थित है।

संपर्क अधिकारी’ (Liaison Officer– LO) की भूमिका एवं कार्य:

  • LO, पूर्णकालिक रूप से ‘सूचना संलयन केंद्र’ पर तैनात रहेगा, और हिंद महासागर क्षेत्र में ‘समुद्री डोमेन जागरूकता’ (MDA) में वृद्धि हेतु सीधे भारतीय सशस्त्र बलों और अन्य सहयोगी देशों के ‘संपर्क अधिकारियों’ (Liaison Officer) के साथ कार्य करेगा।
  • भारत द्वारा ‘सूचना संलयन केंद्र’ पर कार्य करने के लिए 13 देशों के ‘अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारियों’ (International Liaison Officers – ILO) को आमंत्रित किया है। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान और अमेरिका के ‘संपर्क अधिकारी’ पहले ही IFC-IORके कार्य कर रहे हैं, इसी क्रम में अब ब्रिटेन, ‘सूचना संलयन केंद्र’ से जुड़ने वाला 5वां देश है।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course