सिविल सेवा दिवस का आयोजन
प्रति वर्ष भारत में 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को सिविल सेवकों के प्रयासों और कार्यों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
पुरस्कार
इस दिन, विभिन्न सिविल सेवकों को लोक प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान और कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (Prime Minister’s Awards for Excellence in Public Administration) प्रदान किये जाते हैं। जिससे कि सिविल सेवकों को प्रेरणा मिले।यह पुरस्कार समारोह, सिविल सेवकों को दूसरे के साथ जुड़ने और लोक शिकायत के क्षेत्र में देश भर में लागू की जा रही अच्छी प्रथाओं को सीखने का मंच प्रदान करता है ।
संविधान में प्रशासनिक सेवा
- संविधान के अनुच्छेद 312 में केंद्र और राज्यों के लिए एक समान एक या अधिक अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन करने के लिए प्रावधान किया गया।
- अनुच्छेद 312 के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के गठन का प्रावधान है ।
- संविधान के लागू होने के बाद, एक नया अखिल भारतीय सेवा अर्थात भारतीय वन सेवा वर्ष 1966 में सृजित की गई।
महत्व :
सरदार पटेल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा को भारत की सरकारी मशीनरी का “स्टील फ्रेम” कहा।वे लोक प्रशासन के सुचारू संचालन के लिए अथक प्रयास करते हैं, इसलिए, उनके कार्यों का सम्मान करने के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं।
स्रोत – पी आई बी