सामाजिक प्रगति सूचकांक
- हाल ही में देश के राज्यों और जिलों के लिए सामाजिक प्रगति सूचकांक (Social Progress Index -SPI)2022, प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने जारी किया है।
- SPI को इंस्टीट्यूट फॉर कंपटीटिवनेस और सोशल प्रोग्रेस इंपरेटिव ने साथ मिलकर तैयार किया है।
- SPI सामाजिक प्रगति के तीन महत्वपूर्ण आयामों में 12 घटकों के आधार पर राज्यों और जिलों का आकलन करता है। तीन महत्वपूर्ण आयामों में शामिल हैं:
- बुनियादी मानवीय आवश्यकताएं,
- रहन-सहन के बेहतर तरीकों के आधार और
- अवसर ।
- यह राज्य स्तर पर 89 संकेतकों और जिला स्तर पर 49 संकेतकों का उपयोग करता है।
SPI की मुख्य विशेषताएं:
- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लक्षद्वीप और गोवा हैं।
- प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन जिले हिमाचल प्रदेश में शिमला और सोलन तथा मिजोरम में आइजोल हैं।
- विश्व स्तर पर, भारत SPI – 2022 में 110वें स्थान पर है।
स्रोत – PIB