सर सैयद अहमद खान
सर सैयद अहमद खान का जन्म 17 अक्टूबर, 1817 को हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित समाज सुधारक और मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल (MAO) कॉलेज के संस्थापक थे।
यह कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) का अग्रदूत था। हाल ही में, इस विश्वविद्यालय ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
उनकी विशिष्टता इस तथ्य में निहित थी कि उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए शिक्षा का एक साधन के रूप में उपयोग किया था।
जनवरी 1883 में दिए गए एक भाषण में उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के दृष्टिकोण पर बल दिया था।
उन्होंने तुलनात्मक धार्मिक अध्ययन की नींव रखी थी। साथ ही, उन्होंने विभिन्न धर्मों में समानता की दारा शिकोह के दर्शन की भावना को भी पुनर्जीवित किया था।
वर्ष 1888 में उन्होंने यूनाइटेड पेट्रियोटिक एसोसिएशन की स्थापना की थी। इसमें मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदू सदस्य भी शामिल थे, ये सभी कांग्रेस विरोधी थे।
स्रोत – द हिन्दू