जन योजना अभियान 2021 “सबकी योजना सबका विकास” आरंभ

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

जन योजना अभियान 2021 “सबकी योजना सबका विकास” आरंभ

हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने जन योजना अभियान (People’s Plan Campaign) 2021- सबकी योजना सबका विकास आरंभ किया है।

जन योजना अभियान, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी रणनीति है।

अभियान के दौरान, आगामी वित्तीय वर्ष अर्थात 2022-23 के लिए GPDP तैयार करने हेतु ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

पंचायतों को उन्हें उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हए आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय के लिए GPDP तैयार करने हेतु अधिदेशित किया गया है।

इसमें संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 29 विषयों से संबंधित सभी केंद्रीय मंत्रालयों/लाइन विभागों की योजनाओं के साथ पूर्ण अभिसरण शामिल है।

GPDP नागरिकों एवं उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों दोनों को एक साथ विकेंद्रीकृत योजना प्रक्रियाओं में सम्मिलित करता है।

इसके मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं:

  • निधियों का उचित उपयोग सुनिश्चित करना, पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत से राजस्व संग्रहित करना, नवाचार और प्रौद्योगिकी का उपयोग करना, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को समाप्त करना तथा पंचायत-महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यधारा में लाना।
  • विगत वर्षों के दौरान की गई प्रगति का साक्ष्य आधारित मूल्यांकन करना।
  • ग्राम पंचायत कार्यालय में सभी कार्यक्रमों के लिए जनसूचना अभियान संचालित करना।
  • सरकार ने बेहतर समन्वय और डेटा को सुव्यवस्थित करने के लिए वाइब्रेंट ग्राम सभा डैशबोर्ड भी लॉन्च किया है।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Related Articles

Youth Destination Facilities