संयुक्त थिएटर कमान (JTC)

संयुक्त थिएटर कमान (JTC)

भारत के पास जल्द ही तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान (JTC) होगी ।

हाल ही में कारगिल विजय दिवस समारोह के दौरान देश में तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान की स्थापना के प्रस्ताव पर विचार किया गया।

इसकी अनुशंसा डी.बी. शेकटकर समिति, कारगिल समीक्षा समिति और नरेश चंद्र समिति ने भी की थी।

संयुक्त थिएटर कमान के तहत थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के संसाधनों और विमानन परिसंपत्तियों को एक ही थिएटर कमांडर के अधीन किया जाएगा।  इसका उद्देश्य आज के हाई-टेक युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए संसाधनों की कुशल उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

भारत के पास वर्तमान में 19 सैन्य कमान हैं। इनमें 17 तीनों सेनाओं की सेवा-आधारित कमान हैं। अन्य दो कमान निम्नलिखित हैं-

  • परमाणु हथियारों की देखभाल के लिए एक सामरिक बल कमान (SFC) तथा
  • अंडमान और निकोबार में एक त्रि-सेवा कमान है।

थिएटर कमान का उद्देश्य सभी 17 अलग-अलग कमानों को चार या पांच एकीकृत या थिएटर कमान के तहत लाना है।

संयुक्त थिएटर कमान का महत्व

यह बेहतर योजना बनाने और प्रभावी सैन्य प्रतिक्रिया देने में सहायक होगी। इसके अलावा, इससे सैन्य अभियानों/ रखरखाव की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी।

संयुक्त कमान के प्रमुख का अधिक विविध संसाधनों पर नियंत्रण होता है। खतरे की स्थिति के अनुसार वह इन संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकता है।

सैन्य एकीकरण बढ़ाने के लिए कुछ अन्य कदम भी उठाए गए हैं।

ये कदम निम्नलिखित हैं:

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद सृजित किया गया है।
  • नौकरशाही के स्तर पर एकीकृत रक्षा स्टाफ बनाया गया है।

कारगिल विजय दिवस के बारे में

26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल में उन सभी भारतीय चौकियों पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लिया था, जिन पर पाकिस्तान की सेना ने कब्जा कर लिया था। इसी विजय के उपलक्ष्य में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

स्रोत द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course