वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 जारी

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2022 जारी

हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index (GII) 2022 जारी किया है।

GII-2022 विश्व की 132 अर्थव्यवस्थाओं के नवाचार पारितंत्र में प्रदर्शन को दर्शाता है। इसके अलावा, यह सूचकांक नवीनतम वैश्विक नवाचार प्रवृत्तियों को भी ट्रैक करता है।

GII रैंकिंग दो उप–सूचकांकों पर आधारित है–

  • इनोवेशन इनपुट सब-इंडेक्स; तथा
  • इनोवेशन आउटपुट सब-इंडेक्स ।

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष

  • GII -2022 में भारत 40वें स्थान पर है। वर्ष 2021 में यह 46वें स्थान पर था। इस तरह वर्ष 2022 में निम्न मध्यम आय वाले देशों में भारत सर्वाधिक नवाचार वाली अर्थव्यवस्था बन गई है।
  • लगातार बारहवें वर्ष, स्विट्जरलैंड GII में पहले स्थान पर बना हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे स्थान पर है।

GII -2022, निम्नलिखित दो नवीन नवाचार धाराओं (वेव्स) को भविष्य की आशा के रूप में देखता है:

  • डिजिटल एज इनोवेटिव वेवः यह सुपरकंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन पर आधारित है। यह वेव शीघ्र ही सेवाओं सहित सभी क्षेत्रकों में प्रचुर उत्पादकता प्रभाव उत्पन्न करेगी। इसके अलावा, यह वेव सभी क्षेत्रकों के बुनियादी विज्ञान में वैज्ञानिक खोज में मदद भी कर रही है।
  • डीप साइंस इनोवेशन वेवः यह जैव प्रौद्योगिकी, नैनो प्रौद्योगिकी, नई सामग्रियों और विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में खोजों पर आधारित है। ये समाज के लिए अधिक महत्व वाले चार क्षेत्रकों में नवाचारों में क्रांति ला रहे हैं। ये चार क्षेत्र हैं: स्वास्थ्य, खाद्य, पर्यावरण और मोबिलिटी।

नीति आयोग प्रतिवर्ष ‘भारत नवाचार सूचकांक’ जारी करता है। यह GII के व्यापक ढांचे को शामिल करता है। भारत नवाचार सूचकांक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके नवाचार में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें रैंक प्रदान करता है। इसका उद्देश्य इनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII)

इनोवेशन इनपुट सब–इंडेक्स–

  • बाजार का परिष्करण : कर्ज/ निवेश/ व्यापार/ विविधीकरण और मार्केट स्केल
  • व्यवसाय का परिष्करण: ज्ञान आधारित कर्मी/ नवाचार संपर्क/ ज्ञान ग्रहण
  • अवसंरचना : सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT)/ सामान्य अवसंरचना/ पारिस्थितिकी सततता
  • मानव पूंजी और शोध: शिक्षा/ तृतीयक शिक्षा/ शोध एवं विकास
  • संस्थान : राजनीतिक परिवेश/ विनियामक परिवेश/ व्यावसायिक परिवेश

इनोवेशन आउटपुट सब–इंडेक्स–

  • ज्ञान और प्रौद्योगिकी आउटपुट :ज्ञान सृजन/ ज्ञान प्रभात
  • रचनात्मक आउटपुट: अमूर्त संपदाएं/ रचनात्मक वस्तुएं एवं सेवाएं/ ऑनलाइन रचनात्मकता

स्रोत – पी.आई.बी.

Download Our App

More Current Affairs

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course