वेणु बप्पू वेधशाला
हाल ही में इसकी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक समारोह का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर वेणु बप्पू वेधशाला में 40 इंच के टेलीस्कोप की कई तारकीय खोजों को रेखांकित किया गया। यह एक खगोलीय वेधशाला है।
- यह भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के स्वामित्व के अधीन है और यह इसका संचालन भी करता है।
- यह तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में जावादी पहाड़ियों पर स्थित है।
- इस टेलीस्कोप को वर्ष 1972 में इस वेधशाला में भारतीय खगोलशास्त्री वेणु बप्पू ने स्थापित किया था।
- इसे यूरेनस ग्रह के चारों ओर वलयों की उपस्थिति, यूरेनस के नए उपग्रह और गेनीमेड के चारों ओर एक वायुमंडल की उपस्थिति जैसी खोजों का श्रेय दिया जाता है। गेनीमेड बृहस्पति का एक उपग्रह है।
- इससे किये गए अन्य महत्वपूर्ण शोधों में ‘बी स्टार्स’ की खोज तथा उसका अध्ययन, विशाल तारों में लिथियम की कमी, ज्वालापुंजों में प्रकाशीय परिवर्तनशीलता तथा प्रसिद्ध सुपरनोवा एसएन 1987ए की गतिकी शामिल हैं।
स्रोत – पी.आई.बी