विश्व बाल श्रम निषेध दिवस

Share with Your Friends

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस

12 जून को ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ (World Day against Child Labour) मनाया गया है। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी किया गया था। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत वर्ष 2002 हुई थी।

वर्ष 2021 के लिए बाल श्रम निषेध दिवस थीम ‘Act now: End child labour’ रही है।

पृष्ठभूमि

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार निम्न आय वाले देशों में बाल श्रम का प्रतिशत सबसे अधिक है। विश्व में अफ्रीका में सबसे अधिक बाल श्रमिक हैं। अर्थात यहाँ विश्व के सम्पूर्ण बाल श्रम का पांचवां भाग निवास करता है। रिपोर्ट के अनुसार श्रम कार्यों में शामिल 10 में से 9 बच्चे एशिया, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र से ही हैं।

मुख्य बिंदु

  • विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य काम में लगे हुए 5 से 17 आयु वर्ग के ऐसे बच्चे को सुरक्षा प्रदान करना जो निम्न मुख्य बल्याधिकारों जैसे – सामान्य बचपन, उचित स्वास्थ्य देखभाल, पर्याप्त शिक्षा, खाली समय और बुनियादी स्वतंत्रता से वंचित हो जाते हैं।
  • इसके साथ ही लोगों का ध्यान बाल श्रम की समस्या की और ले जाना भी है। बाल श्रम अक्सर वेश्यावृत्ति और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा होता है।

COVID-19 संकट

COVID-19 संकट के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन इंटरनेशनल के अनुसार वैश्विक आबादी का एक तिहाई हिस्सा COVID-19 संकट के कारण प्रभावित हुआ है, जिनमे से लगभग 1.5 बिलियन बच्चे हैं।

स्रोत – द हिन्दू

Download Our App

More Current Affairs

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

UPSC IAS Best Online Classes & Course At Very Affordable price

Register now

Youth Destination Icon