विश्व कछुआ दिवस 2021
- 23 मई 2021 को ‘विश्व कछुआ दिवस’ (World Turtle Day) का आयोजन किया गया है। इस दिवस का आयोजन प्रतिवर्षकछुओं एवं उनके आवास के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता है।
- अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन ‘अमेरिकनटारटाईज़रेसक्यु’ (ATR) द्वारावर्ष 2000से ही ‘विश्व कछुआ दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है। इस संगठन की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी।
- इस वर्ष ‘विश्व कछुआ दिवस’ की 21वीं वर्षगाँठ है। वैज्ञानिकों के अनुसार कछुआ को 200 मिलियन वर्ष पूर्व डायनासोर के समय का माना गया है।
- ये दुनिया के सबसे पुराने सरीसृप हैं इनकीकुल 300 प्रजातियाँ हैं, जिनमें से 129 प्रजातियाँ संकटग्रस्त हैं। यह सर्पों और मगरमच्छों से भी पुराने हैं। ज्ञात हो कि कछुए मीठे पानी या खारे पानी दोनों में रह सकते हैं।
- भारत में कछुए की कुल पाँच प्रजातियाँ मौजूद हैं, ये हैं- ओलिवरिडले, ग्रीनटर्टल, लॉगरहेड, हॉक्सबिल और लेदरबैक। IUCN की रेड सूची में ‘हॉक्सबिल’ कछुए को ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ तथा ग्रीनटर्टल को ‘लुप्तप्राय’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
स्रोत – द हिन्दू