विश्व अस्थमा दिवस-2021

विश्व अस्थमा दिवस-2021

विश्व अस्थमा दिवस-2021

  • 5 मई को विश्व अस्थमा दिवस-2021मनाया गया| हर साल विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन ग्लोबलइनिशिएटिवफॉर अस्थमा (Global Initiative for Asthma) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • मूलतः इसे प्रति वर्ष मई के पहले मंगलवार को दिन मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी।सबसे पहले विश्व अस्थमा दिवस 1998 में, 35 से अधिक देशों नेस्पेन में विश्व अस्थमा बैठक में मनाया था।
  • 2021के लिए विश्व अस्थमा दिवस की थीम “अस्थमा की भ्रांति को उजागर करना” ( Uncovering Asthma Misconceptions) है।
  • इसका उद्देश्य अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाना, और इस बीमारी के देखभाल में सुधार हेतु प्रयास करना है।क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में लगभग 235 मिलियन लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। यदि भारत की बात करें तो लगभग 6% बच्चे और 2% वयस्क अस्थमा के कारण प्रभावित हैं।

अस्थमा के लिए वैश्विक पहल (Global Initiative for Asthma)

  • ग्लोबलइनिशिएटिवफॉर अस्थमा (Global Initiative for Asthma – GINA)वैश्विक स्तर पर अस्थमा चिकित्सा से संबन्धित संगठन है।यह संगठन अस्थमा से संबन्धित व्यापकता, रुग्णता और मृत्यु दर को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के साथ काम करता है।
  • ग्लोबलइनिशिएटिवफॉर अस्थमा (GINA) की स्थापना वर्ष 1993 में की गई| इसको विश्व स्वास्थ्य संगठन ‘नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, नेशनलहार्ट, लंगएंड ब्लड इंस्टीट्यूट’ के सहयोग से शुरू किया गया था।

अस्थमा (Asthma)

  • यह गैर-संचारी रोगों में से एक है।यह श्वसन से संबन्धित बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति को साँस लेने में कठिनाई होती है।अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति के श्वास नलियों में सूजन आ जाती है, और श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है। बच्चों में अस्थमा सबसे आम बीमारी है।

स्रोत –पीआइबी

Download Our App

MORE CURRENT AFFAIRS

 

[catlist]

Share with Your Friends

Join Our Whatsapp Group For Daily, Weekly, Monthly Current Affairs Compilations

Related Articles

Youth Destination Facilities

Enroll Now For UPSC Course